जनपद बांदा।
पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के क्रम में, पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूट धाम परिक्षेत्र, बांदा राजेश एस. के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के पुलिस उपमहानिरीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के जनपद बांदा, हमीरपुर, महोबा एवं चित्रकूट के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा के सम्प्रेक्षा गृह में परिक्षेत्र स्तरीय “Behavioral, Communication & Soft Skills” कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चारों जनपदों के 500 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। कार्यशाला के माध्यम से पुलिस कर्मियों को आधुनिक एवं संवेदनशील पुलिसिंग के अनुरूप अपने व्यवहार, संवाद शैली एवं कार्यकुशलता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, सेवाभाव, सकारात्मक सोच, प्रभावी संवाद कौशल, Cultural Sensitivity, Social Skills, आमजन एवं श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार, Trust Building & Rapport, Collaboration & Problem Solving, Compassion for Self, Stress Management एवं Emotional Well-being जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों को सभ्यता एवं संस्कृति के मूल्यों, मानवीय संवेदनशीलता, धैर्य, विनम्रता, टीम भावना तथा जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय के महत्व से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस कर्मियों को यह संदेश दिया गया कि प्रभावी पुलिसिंग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है , बल्कि बेहतर व्यवहार, सकारात्मक विचार, संवेदनशील दृष्टिकोण एवं सेवाभाव के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करना भी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है । कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के Behavioral एवं Communication Skills को विकसित करना, तनावपूर्ण परिस्थितियों में संतुलित एवं सकारात्मक व्यवहार की क्षमता बढ़ाना तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास एवं बेहतर संवाद को मजबूत करना रहा । इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन संवेदनशीलता, अनुशासन, ईमानदारी, सेवाभाव एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


