जनपद बांदा।
गुरुवार को इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर सेटी) बांदा मे चित्रकूट धाम मण्डल बांदा के सभी जनपदों से चयनित क्रषि स्नातक लाभार्थियों हेतु 13 दिवसीय क्रषि उधयमी प्रशिक्षण का आरंभ किया गया प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभय यादव, उप क्रषि निदेशक जनपद बांदा विशिष्ट अतिथि संगम लाल मिश्रा, जिला अग्रणी प्रबंधक बांदा द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि अभय सिंह यादव द्वारा कहा कि क्रषि स्नातक लाभार्थियों हेतु क्रषि विभाग द्वारा (खाद, बीज, दवाये एवं क्रषि कार्य हेतु विभिन्न्य प्रकार की संचालित योजनायो के बारे मे जानकारी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि संगम लाल मिश्रा द्वारा बैंक के माध्यम से वित्त पोषण किए जाने हेतु विभिन्न्य प्रकार की जानकारी प्रदान करते हुए प्रशिक्षुकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक पंकज द्विवेदी ने प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण 13 दिवसीय दिया जाएगा जिसमे मण्डल के 24 क्रषि स्नातक प्रशिक्षु प्रशिक्षण का लाभ उठायेगे एवं इसके अतिरिक्त 35 प्रशिक्षु प्लांट नर्सरी का भी प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर क्रषि विभाग से तरु जी एवं आर सेटी संस्थान से वरिष्ठ संकाय सदस्य दीपक शुक्ला, संकाय सदस्य अभय सिंह, वरिष्ठ कार्यालय सहायक अमितेन्द्र यादव, अरुण कुमार परिचारक शीलू शर्मा एवं ट्रेनर लालेन्द्र प्रताप सिंह सहित 54 प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


