युवाओं ने ठाना है मुक्ती धाम को चमकाना हैँ अब मुक्ती धाम का होगा जिर्डोद्धार

सोलर, बिजली, शीतल जल,क्यारी बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था

 

खागा फतेहपुर ::- नगर पंचायत खागा के गोपालपुर में स्थिति मुक्ती धाम विगत कई वर्षो से असुविधाओं का दंश झेल रहा हैँ.

सनातन धर्म में शरीर से प्राण निकलने के बाद उस मृत शरीर को पंच तत्व में विलीन करने हेतु दाह संस्कार किया जाता हैँ उस दौरान लगभग डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता हैँ अंतिम यात्रा में सम्मलित लोगो को उस समय परेशानियों का सामना करना पड़ता हैँ चिलचिलाती धूप में खड़े रहना पड़ता है कुछ समाजसेवीयो ने आम जनमानस से मुक्ती धाम के जिर्डोद्धार के लिए तन, मन, धन से सहयोग करने की गुज़ारिश की हैँ इसी विषय पर जुगेश सिंह मंडल अध्यक्ष खागा से मोबाइल फोन के माध्यम से बात चीत की गईं तो उन्होंने हाथ जोड़कर सभी वर्ग के लोगो से विनम्र पूर्वक आग्रह किया हैँ की इस समाजिक कार्य में सभी लोग अपना तन, मन, धन से सहयोग करें.
इस मौके पर नामित सभासद ज्ञानेंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, जुगेश सिंह, आलोक केशरवानी, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह सहित तमाम जिम्मेदार समाजसेवी मौजूद रहे।

Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी