रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा
जालौन के थाना एट में आज 08 जून 2026 दिन सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार जालौन के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी के निर्देशानुसार जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान जैसे जुआ,सट्टा अवैध शराब मादक पदार्थ की रोकथाम के तहत आज उपाधीक्षक पनवेश्वर प्रसाद के निकट मार्गदर्शन में एवं थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना एट पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.120 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है ज्ञात हो कि अपराध एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना एट पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने विवेक पुत्र रामशरण अहिरवार उम्र लगभग (20 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर-01, कस्बा एवं थाना एट, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.120 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर थाना एट में मु.अ.सं. 70/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट तथा विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।इस कार्रवाई को थाना एट पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना एट के थानाध्यक्ष एवं पुलिस टीम शामिल रही।


