चोरी गया ट्रक बरामद, एक गिरफ्तार

 

*थाना मईल व बरहज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए गबन की गयी ट्रक व सरिया बिक्री का कुल 4,75,000/- रूपये किए गए बरामद–*

देवरिया जिले के मईल थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0-25/2026 धारा 316(3) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(3) से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय यादव पुत्र गोविन्द यादव निवासी टिकरगढ़ी थाना दही जनपद उन्नाव को उसके द्वारा गबन की गयी वाहन ट्रक संख्या UP 78 CN 5845 के साथ आज दिनांक 06.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर कुण्डौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से उक्त ट्रक पर लदे सरिया के बिक्री के पैसे में कुल 4,75,000/- रूपया बरामद किया गया ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.02.2026 को वादी श्री मजीद अहमद निवासी बेगम पूर्वा थाना बाबूपुरवा कमिश्नरेट कानपुर द्वारा थाना मईल पर तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वह ट्रक संख्या UP 78 CN 5845 के पंजीकृत स्वामी हैं । उक्त ट्रक को चालक अजय सिंह पुत्र गोविन्द सिंह यादव ग्राम टिकरीगड़ी थाना दही जनपद उन्नाव चलाते हैं तथा क्यूम अंसारी पुत्र मुस्तकीम अंसारी ग्राम जमुई थाना सलेमपुर जनपद देवरिया खलासी है। वे दोनों दिनांक 01.02.2026 को पटना से ट्रक पर सरिया लोड कर हरदोई व कानपुर के लिए चले थे किन्तु ट्रक सहित माल लेकर चालक व खलासी गन्तव्य पर नहीं पहुचें, इस संबंध में वादी द्वारा चालक के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि वे इस समय मईल थाना क्षेत्र के बरेजी पुल के पास है, फिर चालक व खलासी अपना मोबाइल बंद कर लिये तथा उक्त ट्रक को सरिया सहित कहीं गायब कर दिये हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना मईल पर मु0अ0सं0-25/2026 धारा 316(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अजय यादव द्वारा बताया गया कि वह खलासी कयूम अंसारी के साथ मिलकर उक्त ट्रक पर लदे 25040 किलो सरिया को दिनांक 01.02.2026 को पटना बिहार से जार्ज मऊ कानपुर व हरदोई पहुंचाने के लिए निकले । रास्ते में चालक अजय यादव व खलासी कयूम अंसारी सरिया ने उक्त सरिया को कहीं और बेचने की योजना बनायी तथा बरेजी मोड़ थाना मईल जनपद देवरिया से ट्रक मय सरिया के देवरिया-गोरखपुर होते हुए श्रावस्ती में ले जाकर 7,50,000 में बेच दिये तथा मिले पैसे को चालक व खलासी द्वारा आपस में बांट लिए।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. अजय यादव पुत्र गोविन्द यादव निवासी टिकरगढ़ी थाना दही जनपद उन्नाव ।

*बरामदगी का विवरण*
1. 01 ट्रक संख्या UP 78 CN 5845 व सरिया के बिक्री से प्राप्त 4,75,000/- रुपया।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश सिंह थाना मईल जनपद देवरिया
2.थानाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार मौर्या थाना बरहज जनपद देवरिया
3.उ0नि0 श्री महेन्द्र यादव थाना मईल जनपद देवरिया
4.का0 शत्रुधन चौहान थाना मईल जनपद देवरिया
5.का0 अंकित कुमरा यादव थाना मईल जनपद देवरिया
6.का0 सन्तोष कुमार थाना मईल जनपद देवरिया
7.का0 धर्मराज सरोज थाना बरहज जनपद देवरिया
8.का0 अविनाश गुप्ता थाना बरहज जनपद देवरिया ।