आंग्ल नव वर्ष के अवसर पर देवरहा बाबा काष्ठ आश्रम पर पूजा-भंडारा का कार्यक्रम संपन्न

शेयर करे

मांस-मदिरा एवं मानसिक क्लेश वाले डीजे से दूर लोगों ने सनातन धर्म की संस्कृति के हिसाब से पूर्णत: शाकाहारी रूप में अंग्रेजी नव वर्ष का किया स्वागत

आश्रम परिसर स्थित अमृत सरोवर गर्मी के मौसम में तो दूर इस जाड़े में भी पानी के लिए तरस रहा है एवं उसी भागीरथ का इंतजार कर रहे हैं जो वहां गंगा रूपी निर्मल जल को ला सके । सनातन धर्म की संस्कृति से प्रभावित होकर पूर्णत: शाकाहारी रूप में अंग्रेजी नव वर्ष का स्वागत किया देवभूमि देवरिया जिले के मईल देवारण्य में स्थित ब्रह्मलीन योगीराज देवरहा बाबा के तपस्थली काष्ठ मंच आश्रम पर आज हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अंग्रेजी नव वर्ष के संवत्सर का स्वागत एवं अभिनंदन किया, जहां आज चारों तरफ पश्चिमि सभ्यता के प्रभाव में आकर लोग कुशीनगर, तरकुलहा देवी, आदि जगहों को मांस मदिरा एवं डीजे के कर्कश ध्वनि से अपवित्र करते हैं वहीँ इन लोगों ने वैदिक सनातन धर्म की संस्कृति से प्रभावित होकर पूर्णत: शाकाहारी रूप में अंग्रेजी नव वर्ष का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य भूमिका प्रमोद सिंह बरहज ,उमेश तिवारी,अमित सिंह मानवेंद्र त्रिपाठी,अभय उपाध्याय,. निशिकांत दीक्षित, नन्दन बाबा इत्यादि लोगों के द्वारा आश्रम पर आए हुए भक्तों के भंडारे के लिए आज विगत पांच वर्षों से आज के दिन नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जाता है जो आज भी इनके द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक बरहज दीपक मिश्र शाका, लार प्रमुख अमित कुमार सिंह बबलू पूर्व सांसद सलेमपुर रविद्र कुशवाहा, भाजपा नेता नरेंद्र कुमार मिश्र ‘ पप्पू’, कन्हैया तिवारी, राकेश कुमार सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, बृजेश मिश्रा, वशिष्ठ मिश्रा, देवेन्द्र कुमार मिश्र,अमित तिवारी भार्गव एवं कई प्रदेशों के हजारों भक्त एवं अनुयायी उपस्थित रहें। थाना अध्यक्ष मईल राकेश कुमार सिंह अपने दल के साथ मौजूद रहें। इस कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के गांव के ग्राम प्रधान, बीडीसी, सम्मानित पत्रकार एवं सम्मानित जनता मौजूद रही।