जनपद बांदा।
सोमवार को टी०डी०/डी०पी०टी० के स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, शास्त्री नगर बांदा में डा० अजय कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा द्वारा किया गया। यह अभियान दिनांक 03, 04, 06 एवं 07 अगस्त 2026 को चलाया जाना है। अभियान के दौरान पिछले चरण अप्रैल, 2026 में छूटे हुये स्कूलों/विद्यालयों/ मदरसों में बच्चों को डी०पी०टी०-2 बूस्टर 5-6 वर्ष आयु के बच्चें (संभावित कक्षा 1), टी०डी०- 10 10 वर्ष आयु के बच्चें (संभावित कक्षा – 4 एवं 5) तथा टी०डी० – 16 16 वर्ष आयु के बच्चें (संभावित कक्षा 10 एवं 11) का टीकाकरण किया जाना है। बच्चों को डी०पी०टी०/टी०डी० वैक्सीन के माध्यम से कालीखांसी, गलघोंटू व टिटनेस बीमारी से बचाव हेतु यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर डा० विजय शंकर केसरवानी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बांदा, डा० जय नारायण सिंह, एस० एम०ओ० डब्लू०एच० ओ० बांदा, रमेश चन्द्र गुप्ता प्रधानाचार्य सरस्वती पुष्पा सिंह विद्या मंदिर इण्टर कालेज, बांदा, दिलीप दुबे कोऑर्डिनेटर जीरो डोज, इंचार्ज ए०आर०ओ० (आर०आई०), प्रेम चन्द्र पाल यू०एच०सी० एन०यू०एच०एम०, रामराज भारतीया क०सहा०, रितेश सुपरवाइजर (एल०टी० ), निशा मिश्रा ए०एन०एम० एवं के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


