जनपद बांदा।
शनिवार 1 अगस्त , एवं 2 अगस्त 2026 को हिंदी भवन के महादेवी वर्मा कक्ष, नरेश मेहता हाल भोपाल में आकार लिटरेरी एन्ड कल्चरल सोसाइटी द्वारा संतोष श्रीवास्तव की उर्दू में अनूदित पुस्तकों “आसमानी आँखों का मौसम” कथा संग्रह (अनुवादक डॉ. सबीहा रहमानी बांदा) का विमोचन और पुस्तकों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर आसमानी आंखों का मौसम की अनुवादक चिराग फाउंडेशन की प्रणेता, वरिष्ठ लेखिका एवं समाजसेविका डॉक्टर सबीहा रहमानी बांदा से खास तौर पर इसी अवसर के लिए पधारी थीं । उनको अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्रेयी मंच एवं आकार लिटरेरी एन्ड कल्चरल सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष इकबाल मसूद साहब एवं मुज़फ्फर इक़बाल सिद्दीकी वरिष्ठ साहित्यकार व पूरी आकार टीम के द्वारा डॉक्टर सबीहा का सम्मान शॉल एवं प्रतीक चिन्ह से किया व प्रशस्तिपत्र देकर किया गया। इस अवसर एक से बढ़कर एक उर्दू एवं हिन्दी के महिला/पुरुष साहित्यकारों ने भाग लिया। मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी भोपाल के रीजनल डायरेक्टर डॉक्टर मोहम्मद अहसन, डॉ नीलिमा रंजन एवं महमूद मलिक ने कार्यक्रम का संयोजन एवं शानदार संचालन मुजफ्फर इकबाल सिद्दीकी ने किया। अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच मध्य प्रदेश इकाई की मंत्री जया केतकी, उपाध्यक्ष नीलिमा रंजन, सचिव डॉक्टर विनीता राहूरिकर एवं मीडिया प्रभारी रानी सुमिता ने शॉल,पुष्पगुच्छ एवं माला पहना कर डॉक्टर सबीहा का सम्मान किया। इस दौरान एक अविस्मरणीय शाम यादों में अंकित हो गई।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


