जनपद बांदा।
बांदा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में विश्व विख्यात मिसाइल मैन भूतपूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि में उन्हें याद कर विन्रम श्रद्धांजलि कांग्रेस जनों द्वारा अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि “अब्दुल कलाम जी चार दशक तक वैज्ञानिक और विज्ञान प्रशासक के रूप में बिताए भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम ओर सैन्य मिसाइल विकास के प्रयासों के नाम से जाना जाने लगा। 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2002 में 11वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। 27 जुलाई2015 को शिलांग में भारतीय प्रबंधन संस्थान में व्याख्यान देते समय हृदय धात से निधन हो गया। तमिल नाडु के रामेश्वरम में उनके निवास पर उनकी स्मृतियां रखी गई है जिन्हें पर्यटक देखकर गर्व महसूस करते है।” पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता, अशोक वर्धन कर्ण, के पी सेन, राजबहादुर गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, दिलीप कुमार वर्मा, भोला विश्वकर्मा, सियाराम विश्वकर्मा, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी, सैय्यद वारिस अली, इस्लाम भाई, लालबाबू राजपूत, सरदार खान, अली बख्श आदि प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


