खागा रेप कांड का आरोपी बबलू सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल

 

खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से रूबरू करवा दें की थाना खागा,हथगांव,थरियांव व एस.ओ.जी की संयुक्त टीम द्वारा आज रात्रि को थाना खागा क्षेत्रान्तर्गत ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान मु0अ0सं0 115/26 धारा 70(1)/3(5)/74/130/308(2)/352/351(3)/115(2)/127(2) बीएनएस व 66 (E) आई.टी.एक्ट में वांछित, ₹1,00,000/- का इनामिया अभियुक्त बबलू सिंह पुत्र धर्मराज उर्फ मन्ना सिंह निवासी गढ़ी कस्बा व थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 28 वर्ष, के दोनों पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तमंचे की नाल में फँसा व ₹1,600/- बरामद किए गए है। प्रकरण के संबंध में थाना खागा पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त थाना खागा पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 115/26 धारा 74/64(1)/ 61(2) /130/308/352/351(3)/115(2) बीएनएस व 66 (E) आई.टी.एक्ट में वांछित था जिस पर श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज द्वारा ₹1,00,000/-रु0 (एक लाख रुपये) का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध थाना खागा पर 04 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।