बालू खनन मामले को लेकर किसानों ने डीएम से लगाई गुहार

 

जनपद बांदा।

बांदा में बालू खनन के मामले को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। मामले के अंतर्गत बांदा के पैलानी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांडी के किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि सांडी खंड संख्या 01 में संचालित खनन कार्य के दौरान किसानों की निजी कृषि भूमि सांडी खादर गाटा संख्या 147/2 तथा 147/4 में अवैध रूप से बालू खनन किया गया है। किसानों ने जानकारी दी है कि इसका विरोध करने पर खदान संचालक द्वारा उनको डराया धमकाया जा रहा है और रात के अंधेरे में उनकी निजी भूमियों का खनन किया जाता है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त प्रकरण की तत्काल जांच कराई जाए, अवैध बालू खनन को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए एवं प्रभावित किसानों के हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए। इस दौरान ज्ञापन सौंपने मे कई ग्रामीण किसान लोग मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट