रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन
नदीगांव -गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नदीगांव ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसी क्रम में, ग्राम बसीठ स्थित राधाकृष्ण हनुमान मंदिर में रामबाबू महाराज जी ‘बसीठ सरकार’ द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया गया। महाराज जी ने उपस्थित शिष्यों को आशीर्वाद दिया।
श्रद्धालुओं ने गुरुजी को विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए और मंदिर में पूजा-अर्चना तथा आरती में भाग लिया। जो श्रद्धालु अपने गुरु के पास नहीं पहुंच सके, उन्होंने अपने घरों में ही गुरुओं के चित्र रखकर उनकी पूजा-अर्चना की।यहां हर मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से दरबार लगता है!दूर दूर से भक्त दर्शन करने आते है, भक्तों पर होती हनुमान जी महाराज की कृपा होती है मनोकामनाएं पुर्ण मिटते है दुःख दर्द! मंदिर पर चल रहें भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गुरु भक्तों ने सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों ने गुरु पूजन किया!


