डीएम ने ‘मां के नाम एक पेड़’ के तहत लगाया छायादार पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जनपद बांदा।

जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छायादार पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एडीएम मदन मोहन वर्मा भी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि सभी लोग अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल कर संरक्षित करें, ताकि पर्यावरण को हरा-भरा और संतुलित रखा जा सके। वृक्ष हमारे जीवन के लिए अनमोल है और इससे वातावरण में स्वच्छ वायु का प्रसार होता है जिससे हमें स्वच्छ हवा और सुंदर वातावरण मिलता है।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar