अज्ञात वाहन ने महिला को मारी ज़ोरदार टक्कर जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस

एन एच 1 में फूल तोड़ने गई महिला की हुई दर्दनाक मौत

फतेहपुर खागा ::– इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की एन एच 1 में भोर पहर वृद्ध महिला नेशनल हाईवे किनारे साईं होटल के समीप फूल तोड़ने गई थी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मृतका की पहचान रुक्मिणी देवी पत्नी स्वर्गीय राम प्रसाद मोहल्ला गढ़ी उम्र (लगभग 66 वर्ष) के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही खागा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की एंबुलेंस द्वारा शव को फतेहपुर CHC भेजा गया।

इसी प्रकरण पर संजय पाण्डेय कोतवाली प्रभारी खागा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैँ जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ़्तारी कर न्यायलय में पेश किया जायेगा।