बुदवन इंटर कॉलेज खागा के छात्र अभिषेक तिवारी ने 97..3 अंक प्राप्त कर यूपी में पांचवां स्थान लाकर किया जनपद का नाम रोशन

 

खागा फतेहपुर ::- यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद पूरे प्रदेश में खुशियां मनाई जा रही है आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर बधाई देते हैं। और बात करें फतेहपुर जनपद के उमाशंकर तिवारी के बेटे अभिषेक तिवारी की जो फतेहपुर जनपद के खागा तहसील क्षेत्र बुदवन इंटर कॉलेज का छात्र यूपी में पांचवा और जनपद में पहला स्थान हासिल करके IAS बनकर देश की सेवा करना चाहते है। अभिषेक की माने तो उसके पिता किसान है और तीन गाय पाल रखे हैं बच्चों के दूध खाने के लिए और अभिषेक पिता की मेहनत को देखते हुए पिता के सपनों को पूरा करने ने लिए दिन रात पढ़ाई की आज अभिषेक ने 97.3 प्रतिशत अंक लाकर यूपी में पांचवां स्थान हासिल किया है। अभिषेक ने इसका पूरा श्रेय अपने माता पिता और टीचर को दिया। अभिषेक खागा तहसील क्षेत्र कटोघन का रहने वाला है। बुधवन इंटर कालेज का छात्र है। जिसने यूपी टॉप करने के बाद खुशी जाहिर की है। जबकि जनपद के SSIC के हर्षित तिवारी ने नौवीं रैंक लाकर जनपद का नाम रोशन किया है। दोनों टापटेन लिस्ट में नाम लाने वाले छात्र किसान के बेटे है। दोनों ने कृषक पिता के सपनों को पूरा कर IAS और इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते है।

 

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा राम प्रसाद निषाद के बेटे महेंद्र निषाद निवासी नेवाजपुर मजरे बिकौरा किशनपुर हाई स्कूल जो 92%लाकर नाम रोशन किया। और अगर बात करें सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज की करें तो हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और हाई स्कूल की दो छात्राओं ने यूपी में नौवें स्थान पर पहुंच कर नाम रोशन किया जिसमें शिवानी बिंद और अनन्या सिंह यूपी में नौवां स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह और विद्यालय परिवार के साथ अभिभावक भी विद्यालय में आकर खुशी मनाई। और आज डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मोटीवेट किए हुए बच्चों को जिले और यूपी की टापटेन लिस्ट में देख बहुत खुश हो रहे हैं। और यूपी बोर्ड 10वीं की कशिश वर्मा 97.83%और इंटर मीडिएट की शिखा वर्मा 97.60% अंक हासिल कर यूपी में पांचवां स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया। ठीक इसी प्रकार आशा सिंह बालिका इंटर कॉलेज की हाई स्कूल की छात्रा शिवानी ने 89.16 सांची 87.66एवं इण्टर मीडिएट में कीर्ति विश्वकर्मा ने 87.60 शीलू ने 84.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के कक्षा दस का छात्र अभिषेक सिंह ने 92.16 प्रतिशत अंक सत्यम सिंह ने 91.8 प्रतिशत अंक तथा इंटरमीडिएट में दीपक सिंह 88 प्रतिशत एवं हर्षित सिंह ने 85.2 अंक प्राप्त कर किया विद्यालय का नाम रोशन विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।


ब्यूरो रिपोर्ट