पीडीए जन पंचायत संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने सपा सरकार बनाने को लेकर की अपील

जनपद बांदा।

बांदा में मंगलवार को चार दिवसीय पीडीए जन पंचायत संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन बांदा विधान सभा के मवई, पल्हरी, पडुई में किया गया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने की। कार्यक्रम प्रभारी हमीरपुर सदर के पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति रहे। जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि प्रजापति समाज वा अन्य पिछड़े वर्ग के लोग मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में मदद करें। सपा सरकार बनने पर ही पिछड़ों, दलितों और पीडीए समाज का संरक्षण हो सकता है। कार्यक्रम प्रभारी रामप्रकाश प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही हमारे हक और अधिकार सुरक्षित हैं। भाजपा की सरकार हमारे वोट लेकर पिछड़ों दलितों और पीडीए समाज के लोगों के अधिकारों पर डकैती डालने का कार्य करती है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमनारायण त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता राजा, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, रामलाल प्रजापति, राकेश यादव कुदरत उल्ला, आमिर खान, राजन चंदेल, लालमन यादव, मेवालाल प्रजापति, राम मनोहर प्रजापति, पन्नालाल प्रजापति, संतराम प्रजापति, शरद यादव, मिथलेश यादव, खिलाड़ी प्रजापति, राकेश प्रजापति, पंकज यादव, मेवालाल अनुरागी, रवि राजपूत, राममनोहर प्रजापति सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट