जनपद बांदा।
अतर्रा पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग में MY Bharat Banda के तत्वावधान में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व एवं सामाजिक सहभागिता से जोड़ने के उद्देश्य से युवा-केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा, विचार एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में MY Bharat Banda के MY Bharat Coordinator दिव्यांश निगम की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए युवाओं की भूमिका एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वयं विकसित, सक्षम, जागरूक और जिम्मेदार बने।” उन्होंने युवाओं को अपनी शिक्षा, कौशल, रचनात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता का सकारात्मक उपयोग करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को MY Bharat से जुड़ी विभिन्न युवा-केंद्रित गतिविधियों एवं अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अधिक से अधिक युवा गतिविधियों में सहभागिता करने तथा अपनी प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सशक्त, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अतर्रा पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करते हुए उन्हें विकसित भारत @2047 के संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


