जनपद बांदा।
बांदा में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक प्रेरणादायक पहल करते हुए मुहल्ला छावनी स्थित जिला परिषद के बगल में संचालित कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सविता साहू ने विद्यालय परिसर के मैदान में पौधारोपण किया। प्रधानाचार्या ने माता-पिता के नाम फलदार और छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या सविता साहू ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। फलदार और छायादार पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध रहता है और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा मिलती है। हर छात्र को अपने माता-पिता के नाम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


