विश्वकर्मा पूजा पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा


विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बुधवार, 17 सितंबर को खागा नगर में भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में समाज के लोगों ने एकजुट होकर रहने तथा मिल-जुलकर कार्य करने पर विचार-विमर्श किया।
दोपहर करीब दो बजे नगर पंचायत कार्यालय से शोभा यात्रा का खागा नगर अध्यक्षा श्रीमती गीता सिंह जी द्वारा फीता काटकर भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गिरजा देवी विद्यालय, तहसील चौक चौराहा से गुजरकर शुकदेव इंटर कॉलेज तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के लोगों के साथ अजयनाथ विश्वकर्मा, झल्लर विश्वकर्मा, सभासद अजय नाथ, राम नारायण विश्वकर्मा पत्रकार (दोआबा वार्ता), संतोष विश्वकर्मा, नरेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, गंगा प्रसाद, सुरेश चन्द्र, मूलचन्द्र, रमेश सोनी, चिन्तामणि, बब्लू, बदलू, पृथ्वीपाल, मनोज, कैलाश, अम्बिका, मुन्ना, नरेश शर्मा, योगेश कुमार, रमाशंकर, सरवन पटेल, आशा देवी, नर्वदा, रामबाबू, गणेश, घनश्याम, संदीप, चन्द्र भूषण, मनोज, मुन्ना, जाली, शिवदत्त, रामस्वरूप सहित विश्वकर्मा परिवार के अनेक लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम शोभायात्रा का समापन नगर पंचायत परिसर पर भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमे सभी भक्तगण व छेत्रवासी भण्डारे मे प्रसाद ग्रहण किया
ब्यूरो रिपोर्ट