अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 01 किलो 200 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना पैलानी पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 24 अगस्त 2026 को थाना पैलानी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जावेद पुत्र इस्तियाक निवासी सवादा थाना पैलानी जनपद बांदा को अमलौर पुलिया के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 200 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त में जावेद पुत्र इस्तियाक निवासी सवादा थाना पैलानी जनपद बांदा मौजूद रहा। संबंधित पर मु०अ०सं० 184/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पैलानी जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० कृष्ण प्रताप सिंह, हे०कां० धीरेन्द्र सिंह, का० देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट