बेजुबान पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाते समय 06 अभियुक्तों को पकड़ा

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में रविवार दिनांक 13 सितंबर 2026 को थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान बेजुवान पशुओं को लादकर ले जाते समय 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार थाना मटौंध पुलिस को कुछ गाड़ियों में अवैध रूप से जानवरो को ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा अछरौड़ के पास चेकिंग कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 02 पिक-अप व 01 छोटा हाथी चारपहिया वाहन से कुल 21 भैंस/पड़वा बरामद हुए है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए इस सम्बन्ध में थाना मटौंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त में लालजी पुत्र रज्जन निवासी पैगम्बरपुर थाना गिरवां जनपद बांदा, रजोल पुत्र रंजीत निवासी पैगम्बरपुर थाना गिरवां जनपद बांदा, राजेन्द्र पुत्र छोटा निवासी हुसैनपुर खुर्द थाना गिरवां जनपद बांदा, रामबाबू पुत्र रामऔतार निवासी अइला थाना गिरवां जनपद बांदा, सुरेश पुत्र बद्री प्रसाद निवासी कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा, सूरज पुत्र नीलू निवासी ओरन रोड कस्बा बिसण्डा थाना बिसण्डा जनपद बांदा शामिल रहे। संबंधित पर मु०अ०सं० 164/26 धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना मटौंध जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दीपेन्द्र कुमार सिंह प्र०नि० थाना मटौंध, व०उ०नि० मणिशंकर मिश्र, हे०कां० अनुराग पाण्डेय, कां० अच्छेलाल, कां० टिंकू मौर्या, कां० अनुज यादव मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट