आरएसएस का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम सम्पन्न

भगवा ध्वज को गुरु मानकर पूजन किया

रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन
नदीगांव ::- जालौन में महामृत्युजय आश्रम पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ‘परम पवित्र भगवा ध्वज’ को गुरु मानकर उसका पूजन किया और अपनी गुरु दक्षिणा अर्पित की।
संघ की परंपरा के अनुसार, किसी व्यक्ति विशेष के बजाय त्याग, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक भगवा ध्वज को सर्वोच्च गुरु के रूप में पूजा जाता है। स्वयंसेवकों ने इसी परंपरा का पालन करते हुए ध्वज की पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों ने संगठन को गुरु दक्षिणा अर्पित की। यह दक्षिणा राष्ट्र सेवा और समाज के प्रति उनके संकल्प को मजबूत करने का प्रतीक है।
इस अवसर पर एक बौद्धिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवकों को समाज जीवन में अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।