चिरई गांव संपर्क मार्ग के नव निर्माण, करारी रजबहा दामोदरपुर संपर्क मार्ग कार्य का हुवा भूमी पूजन

फतेहपुर खागा ::- खखरेरु थाना क्षेत्र के धाता ब्लाक अंतर्गत बरैचा ग्राम में कृष्णा पासवान राज्य मंत्री का हुवा आगमन ग्राम प्रधान बरैचा ने माल्यार्पण कर किया स्वागत एवं जन्मदिन के शुभ अवसर में दी बधाई।

आपको बताते चले की राज्य मंत्री जे के द्वारा सड़क का भूमि पूजन किया गया सड़क की लम्बाई डेढ़ किलोमीटर बरैचा से चिरई गाँव संपर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य 82 लाख 23 हज़ार की लागत,करारी रजबहा मार्ग से दामोदरपुर होते हुवे खटकाना मार्ग का नव निर्माण दूरी 1.950 मीटर लागत 116.98 लाख रूपये में बनकर तैयार होगा।
कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता को सम्बोधित करते हुवे बताया की ज़ब से आप लोगो ने योगी आदित्य नाथ जी को मुख्यमंत्री बनाकर भेजा तब से गरीबो के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैँ ग्रामीण क्षेत्र में बिजली पानी की उत्तम व्यवस्था हैँ जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल, नल से जल और भी जो सरकारी योजनाएँ हैँ उसका आखिरी पायदान पर खड़े हर एक व्यक्ति को लाभ मिलेगा


