उधार सामान न देने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस की सूचना के अनुसार दिनांक 14 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सनी पुत्र महेश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 02 व्यक्तियों द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही थी इसी क्रम में मंगलवार दिनांक 15 सितंबर 2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चन्दवारी डाडा जनपद हमीरपुर हाल पता बंगालीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा तथा सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर थाना रामपुरा जनपद जालौन हाल पता बंगालीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा शामिल रहे। संबंधित पर मु०अ०सं० 463/26 धारा 316(2)/352/351(3) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में आकाश शुक्ला चौकी प्रभारी मंडी समिति, रश्मि सिंह चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी, कां० सौरभ यादव, कां० मनीष शुक्ला, कां० प्रशांत कुमार, कां० शरद सिंह, म०कां० रेनु, म०कां० साक्षी मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट