मरका में गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की मनाई जयंती, 9 अक्टूबर को एसडीएम घेराव का ऐलान

जनपद बांदा।

बांदा के बबेरू विधानसभा क्षेत्र 233 के ग्राम पंचायत मरका अंश अहिरन डेरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के आयोजक जेडीयू जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बांदा महबूब अली रहे, जबकि मंच संचालन जेडीयू जिला अध्यक्ष व्यावसायिक प्रकोष्ठ बांदा अशोक गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेडीयू जिला अध्यक्ष जुगुल पटेल ने की। मुख्य अतिथि जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल रहीं। विशिष्ट अतिथि जेडीयू जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बांदा पिंकी प्रजापति तथा अतिथि अतर्रा नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ज्योति मौर्य रहीं। कार्यक्रम में दो सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य न होने, विद्यालय और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव की समस्या प्रमुखता से उठाई। इस दौरान महिलाओं ने गांव-गांव की बस्तियों में शराब के ठेकों तथा अवैध शराब निर्माण की शिकायतों को लेकर शालिनी सिंह पटेल से कार्रवाई की मांग उठाई। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि “गांव की जनता को सड़क, विद्यालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलना उसका अधिकार है। ग्रामीणों की समस्याओं और अवैध शराब की शिकायतों को लेकर अब चुप नहीं बैठेंगे। प्रशासन से नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। बताया गया कि इसी क्रम में 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बबेरू उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर ग्रामीणों की समस्याएं प्रशासन के सामने रखी जाएंगी।” जेडीयू जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पिंकी प्रजापति ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा और गांवों में शराब की समस्या को लेकर प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।” जेडीयू जिला अध्यक्ष जुगुल पटेल ने कहा कि “ग्रामीणों की समस्याओं को संगठन पूरी मजबूती से प्रशासन के सामने रखेगा और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।” कार्यक्रम आयोजक महबूब अली ने कहा कि “गांव की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।” कार्यक्रम में ग्रामीणों ने 9 अक्टूबर के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट