राज्य मंत्री कृष्णा पासवान का 243 विधानसभा खागा में अचानक दौरा

व्यापारियों से मिलकर पूछी कुशल क्षेम

फतेहपुर खागा ::- कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश सरकार की लोकप्रिय राज्य मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग, माननीय श्रीमती कृष्णा पासवान जी का आगमन हुआ।

माननीय मंत्री जी ने नगर के सभी सम्मानित व्यापारी बंधुओं से आत्मीय मुलाकात की, सबका हालचाल जाना और व्यापारियों की समस्याओं को सुना। उनका सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण 243 विधानसभा खागा के सम्मानित जनता के लिए प्रेरणादायी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाठको को बता दें की कहने के लिए ये आत्मीय भेंट हैँ लेकिन राजनैतिक दृष्टिकोण से देखे तो 2027 के चुनाव में जनता इस बार चौकाने वाले रिजल्ट देने के मूड में हैँ खैर ये वक़्त ही बताएगा।

किसके सर सजेगा सेहरा नगर पंचायत खागा के व्यापारियों ने भरोसा दिलाया हैँ की इस फिर भाजपा सरकार बनने जा रही हैँ उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की सपथ लेगे योगी आदित्य नाथ जी जनपद फतेहपुर की 6 सीटों को ज़मीनी पृष्ठ भूमि में उतारना बड़ी बात नहीं हैँ।

अगर भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदाधिकारी अपने बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों की बातों को गौर से सुनकर समझने और अन्य तरीको से क्रास चेकिंग करवाकर जनता के बीच पहुंचने में कामयाब हो जाती हैँ तो कुछ भी मुश्किल नहीं हैँ।

लेकिन कही न कही उच्च पदों पर बैठे नेता लोग अपने ज़मीनी स्तर पर कार्य करने वाले साथियो की बात सुन नहीं पाते या यूँ कह ले की सुनना नहीं चाहते यही कारण हैँ की लोकसभा के चुनाव में भाजपा को उतनी सीटे नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए।

इस अवसर पर नगर के व्यापारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहें l