पंचमुखी हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुई बैठक
रितेश पाण्डेय जी ने नगर पंचायत खागा के समस्त नगर वासियो को जुड़ने का किया आवाहन
फतेहपुर खागा : ::- कोतवाली क्षेत्र खागा के नौबस्ता मार्ग स्थिति गोपालपुर (मुक्तीधाम)इन दिनों नगर पंचायत खागा में चर्चा का विषय बना हुआ हैँ पाठको को बता दें की विगत कई दिनों पहले नगर पंचायत खागा के युवाओं ने संकल्प लिया था की मुक्ती धाम का कायाकल्प करना हैँ।
रितेश पाण्डेय प्रेस क्लब के अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पंचायत खागा के पंचमुखी हनुमान मंदिर में एक बैठक बुलाई गईं नौबस्ता रोड स्थिति (गोपालपुर) में विगत कई दिनों से जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा हैँ ज्ञानेंद्र गुप्ता जी ने बैठक में उपस्थित नगर पंचायत खागा के गणमान्य व्यक्तियों को बताया की “मुक्तिधाम जीर्णोद्धार जन सहयोग” नामक एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनाया गया हैँ जिसमे नगर के सनातन धर्म के मानने वाले ज़्यादातर सम्मानित साथी जुड़े हुवे हैँ जिसमें वो अपना सुझाव देते रहते हैँ अब तक मुक्तिधाम में मिट्टी की पुराई, ज़मीन को समतल करना, मलवे की सफाई का कार्य हो चूका हैँ सड़क निर्माण का कार्य कुछ दिनों में शुरू हो जायेगा अब आप सब के सहयोग की अपेक्षा हैँ बैठक में उपस्थित रितेश पाण्डेय जी ने ज्ञानेंद्र गुप्ता जी को हर संभव मदद करने व करवाने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर रितेश पाण्डेय प्रेस क्लब अध्यक्ष,कमल पाण्डेय जी,विमलेश पाण्डेय जी,मोहन पाण्डेय,धर्मेंद्र सिंह,पप्पू जायसवाल,पंकज तिवारी, रोहित जी, बउवा पाण्डेय जी, रमेश अग्रहरी,बबलू त्रिवेदी, सोहन केशरवानी,आलोक कुमार केशरवानी ज्ञानेंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता,सहित नगर पंचायत खागा के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Crime24hours/समाचार संपादक अलोक कुमार केशरवानी


