सामाजिक सदभाव बैठक का हुवा आयोजन

खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला खागा द्वारा शताब्दी वर्ष के आयोजित कार्यक्रम समाजिक सद्भाव की बैठक सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज खागा मे दिनांक 14/05/2026 को सम्पन्न हुई. कार्यक्रम के वक्ता श्री राम वख्स वर्मा जी विभाग सद्भाव प्रमुख फ़तेहपुर ने अपने वक्ताब्य मे कहा की सामाजिक सद्भाव के बिना समरसता आना संभव नहीं हैँ।
हम सभी हिन्दू समाज के लोगो को अपने आँगन तक बुलाये और उनके आंगन तक जाएँ। हम सभी एक ही परम ब्रम्ह परमात्मा की संतान हैँ। तो भेदभाव क्यू श्रीमान अशोक जी विभाग संघ चालक फतेहपुर ने अपने आसिर वचन मे कहा की हम सभी हिन्दू भाई जातियों मे बंटकर अपने महापुरुषों को भी बाँट लिए हैँ जबकि हमारे महापुरुष सम्पूर्ण समाज व देश के उत्थान के लिए कार्यक्रम किये हैँ अंत मे उमेश जी नगर कार्यवाह खागा द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुवे कार्यक्रम का समापन किया गया इस मौके पर विभिन्न ग्रामीण अंचलो से सैंकड़ो लोगो उपस्थित रहे।



