देवरिया,
बाइक की आमने सामने भिड़ंत में दो घायल
लार भाटपाररानी मार्ग की है घटना
सूत्रों की मानें तो लार क्षेत्र के रावतपार निवासी रणवीर सिंह पुत्र बलिंदर 45 वर्ष चनुकी घाट से अपने गांव रावतपार अमेठिया की तरफ आ रहे थे, जबकि हीरामन प्रजापति पुत्र रामआश्रय प्रजापति 21 निवासी मटियारा जगदीश अपने गांव मटियारा जगदीश से सोहनपुर किसी प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे थे। की लार भाटपाररानी मार्ग पर रावतपार के सामने चिमनी के आसपास दोनों की बाइक का आमने सामने की टक्कर हो गई जिससे दोनों लोग घायल हो गए, आसपास के लोगों ने घायलों को आनन फानन में सीएचसी लार पहुचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



