प्राचीन दुर्गा मंदिर में कथावाचक को माला पहनाकर किया स्वागत

शेयर करे

खागा/फतेहपुर ::-  नगर की सबसे प्राचीन दुर्गा मंदिर नीमटोला में विगत शनिवार से भागवत कथा का आयोजन शुरू है यहाँ के कथावाचक कुलदीप महाराज शास्त्री जी की ओजपूर्ण मधुर कंठ से किए जा रहे भागवत पाठ ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है महाराज जी की कथा व उनकी महिमा सुनकर तहसील की मंडलेश्वर करीना मौसी ने मंदिर प्रांगण में जाकर महाराज जी से भेंट कर 1100 रुपये भेंट कर उनका सम्मान किया

आपको बताते चले कि 22 जनवरी 2026 को नगर में करीना मौसी ने प्रभू श्री राम की सोभा यात्रा निकालकर हनुमान मंदिर में 1 घंटा 1 कुन्तल लड्डू का प्रसाद चढ़ाया सनातन धर्म के प्रति इनकी अटूट आस्था रहती हैं कथा का समापन २४ जनवरी को होगा तत्पश्चात प्रसाद वितरण व भंडारा का भी आयोजन होगा।
इस मौके पर किन्नर समाज की मंडलेश्वर करीना मौसी,पायल मौसी,पलक मौसी सहित हज़ारो की संख्या में श्रोता गण मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट