भारतीय किसान यूनियन ने सौपा ज्ञापन

शेयर करे

धाता/फतेहपुर ::- जिले के धाता नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्याप्त अव्यवस्थाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने गुरुवार को सीएचसी परिसर में एक बैठक आयोजित की। बैठक के बाद उप जिलाधिकारी खागा के माध्यम से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि सीएचसी धाता में दवाइयों की उपलब्धता बेहद कम है, जिसके कारण मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों से दवाएं खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, एक्स-रे मशीन न होने से मरीजों को खागा और जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यह ज्ञापन भाकियू जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल के नेतृत्व में सौंपा गया।
भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट