लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश…

फतेहपुर के धाता विकास खंड स्थित पुरमाईं मजरे दामोदरपुर गांव में लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। ये महिलाएं केमिकल मुक्त सौंदर्य और सफाई उत्पाद जैसे नहाने का साबुन, कपड़े धोने का पाउडर, हैंडवॉश और फ्लोर क्लीनर बना रही हैं। समूह न केवल इन उत्पादों का निर्माण कर रहा है, बल्कि उनकी बिक्री और मार्केटिंग भी स्वयं कर रहा है, जिससे उन्हें नियमित रोजगार मिल रहा है।
समूह ने बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त उत्पादों से होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए यह पहल की है। लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह आयुर्वेदिक पद्धति का उपयोग करके बिना किसी केमिकल के ये उत्पाद तैयार कर रहा है। समूह की अगुवा अंजना श्रीवास्तव ने बताया कि उनके समूह ने वर्ष 2023 में इन उत्पादों का निर्माण शुरू किया।