विधायक विकास गुप्ता द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा बहनों का स्नेह

 

फतेहपुर। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के असोथर मंडल अंतर्गत ग्राम सरकंडी के मजरा बगहा स्थित लोक भारती इंटर कॉलेज में माननीय विधायक श्री विकास गुप्ता जी द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं और विधायक श्री विकास गुप्ता जी को राखी बांधकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। हजारों बहनों की उपस्थिति से कार्यक्रम का वातावरण प्रेम, विश्वास और आत्मीयता से भर गया।

इस अवसर पर विधायक श्री विकास गुप्ता जी ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहनों का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सुख-समृद्धि के लिए वे सदैव समर्पित रहेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जनार्दन त्रिपाठी, प्रकाश गुप्ता, मूलचंद्र निषाद, पुरुषोत्तम निषाद, विमल गुप्ता, शाहिल शर्मा, चंद्रभान पासवान, दिनेश दिवारी, अनिल राज गुप्ता एवं देव शरण सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

विधायक श्री विकास गुप्ता ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।