खागा फतेहपुर ::- आपको बता दे खागा नगर नगर के राजपूत नगर के निवासी दिनेश सिंह के पुत्र ने अपने गांव में पहले प्रयास में ही एस आई की परीक्षा पास की जिससे पूरे गांव कि नहीं बल्कि पूरे जनपद में तो खुशी की लहर ही दौड़ गई ।इस खुशी पर व्यापार मंडल कंछल गुट ने अपने सभी सदस्यों और पदाधिकारी के साथ एस आई बने अभय सिंह का माला पहना कर स्वागत और सम्मान किया । आपको बता दे की राजपूत नगर में इससे पहले कोई भी व्यक्ति पुलिस विभाग में या फोर्स में नहीं हुआ अभय सिंह पहले होनहार विद्यार्थी हैं जिन्होंने काफी मेहनत कर पहले प्रयास में ही एस आई की परीक्षा पास की जिससे पूरे गांव के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।अभय सिंह की शुरुआती शिक्षा खागा नगर के सेंट मैरिज स्कूल में हुई उसके बाद 2 वर्ष तक वह कानपुर में पुलिस की तैयारी की नतीजा आज वह एस आई की परीक्षा पास कर चुके हैं अभय सिंह के दो बहने और एक भाई और हैं जिनमें बड़ी बहन कीर्ति सिंहऔर छोटी बहन निधि है । जिसमें बड़ी बहन कीर्ति अनअकैडमी नासिक में बायो की टीचर है और छोटी बहन नीट की तैयारी कर रही है जबकि अभय सिंह के पिताजी एक फर्नीचर की दुकान खोल रखे हैं लेकिन बच्चों की शिक्षा के लिए पूरा सहयोग किया किसी भी प्रकार की कमी बच्चों की शिक्षा में नहीं की ।जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है उनका बड़ा बेटा एस आई की परीक्षा पास की और बेटी बायो की टीचर है इस मौके पर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शिवचंद शुक्ला अमिताभ शुक्ला बबलू अग्रहरि बजरंगी शुक्ला महेंद्र सिंह पटेल और तमाम व्यापारी गण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट


