खागा फतेहपुर ::-
आज दिनांक 26 जुलाई को खागा कोतवाली में सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा औरचेहल्लुम को लेकर कोतवाली प्रभारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कांवड़ यात्रा के लिए रूट डाइवर्जन एवं कावड़ियों के भंडारे की व्यवस्था कहां होगी साथ ही चेहल्लुम में निकलने वाले जूलूस को शांति पूर्वक निकालने की अपील किया तथा साउंड ऑपरेटरों को बताया कि साउंड की आवाज इतनी होनी चाहिए कि किसी आम नागरिक को परेशानी न हो। कोतवाली प्रभारी ने यह भी बताया कि आज रविवार होने के कारण सारे प्रशासनिक अधिकारी पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित नहीं हो सके इसलिए कल दिनांक 27 जुलाई को पुनः पीस कमेटी की बैठक होगी जिसमें NHI के अधिकारी वन विभाग के अधिकारी, साउंड ऑपरेटर, सीएच सी अधीक्षक ईओ खागा,एसडीम खागा ,co खागा कावड़िया संघ के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहेंगे जिनके समक्ष रूट डायवर्सन एवं कांवरियों की सुविधा को लेकर बात रखी जाएगी उसके बाद सभी की सुविधानुसार निर्णय लिया जाएगा । बैठक में व्यापार मंडलके सदस्य पदाधिकारी,पत्रकार बंधु एवं खागा नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट


