लार ईदगाह गेट पर है कॉफी की दुकान
तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार
ज्ञात हो कि नगर पंचायत लार के भटोलिया वार्ड निवासी अफरोज आलम लार के ईदगाह गेट पर अफरोज कॉफी स्टाल के नाम से दुकान चलाता है।
थाने पर दिए गए तहरीर में अफरोज़ ने बताया कि मंगलवार को दिन में एक बजे जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा और दुकान खोलकर अंदर गया तो अंदर का नजारा देख दंग रह गया। दुकान से दो सेट कॉफी मशीन जिसकी कीमत तहरीर में 35000 रुपये बताई गई है गायब थी व दराज में रखा 2300 रुपया भी गायब पाया गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मौके का जायजा लिया। आसपास के लोगों ने अगल बगल ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।
अफरोज ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर में उसने बताया है कि मेरे जीविकोपार्जन का यही एक साधन था।


