जनपद बांदा।
भीषण गर्मी और घटते प्राकृतिक आवास के बीच बेजुबान पक्षियों के संरक्षण के लिए बांदा सदर में एक सराहनीय पहल की गई। सदर एसडीएम नवीन प्रसाद, पीसीएस के आवास परिसर में पक्षियों के लिए पेड़ों पर लकड़ी के सुंदर घरौंदे (बर्ड हाउस) लगाए गए तथा पानी के लिए मिट्टी के बर्तन (सकोरे) बांधे गए। इन घरौंदों और बर्तनों में प्रतिदिन दाना और पानी रखने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि पक्षियों को भोजन और पानी के लिए भटकना न पड़े। इस अवसर पर सदर तहसील के तहसीलदार विकास पांडेय, नायब तहसीलदार घनंजय कुमार एवं इस अभियान के संरक्षक डॉक्टर सादी उज जमां मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि यह छोटा सा प्रयास पर्यावरण संतुलन और पक्षी संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। बढ़ते शहरीकरण और पेड़ों की कटाई से पक्षियों के आशियाने उजड़ रहे हैं, ऐसे में सभी लोगों को अपने घरों और कार्यालयों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। एसडीएम सदर की इस पहल की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


