बलिया: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह ने स्व-गणना की। उन्होंने तहसील के लोगों से गणना का काम समय पर पूरा करने की अपील की।
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में स्व-गणना को लेकर जागरूकता अभियान चल रहा है। इसी के तहत केतकी सिंह ने खुद स्व-गणना की।
उन्होंने कहा कि सभी लोग इस काम में हिस्सा लें और समय पर स्व-गणना पूरी करें, ताकि कोई भी व्यक्ति छूट न जाए।
केतकी सिंह ने कहा, “मैंने आज स्व-गणना की है। मैं सभी तहसील वासियों से अपील करती हूं कि आप सभी इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में हिस्सा लें और स्व-गणना पूरी करें।”
रिपोर्टर – जयराम जी तिवारी
Mob – 9005331690
(तहसील बांसडीह ; जनपद – बलिया)
बलिया: बांसडीह विधानसभा कि विधायक केतकी सिंह ने की स्व-गणना, लोगों से की समय पर पूरा करने की अपील


