
जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक जनपद बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में शुक्रवार दिनांक 10 जुलाई 2026 को शासन द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन रक्षा” के अंतर्गत थाना एएचटी/एसजेपीयू एवं साथी यूपी संस्था की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बस स्टैण्ड, बंगालीपुरा, कालूकुआँ, गायत्री नगर, तिंदवारी चौराहा, मवई चौराहा इत्यादि स्थानों पर दुकानो, होटलों आदि की चेकिंग की गयी। अभियान के दौरान आसपास के दुकानदारों को बालश्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया तथा चेतावनी दी गई कि भविष्य में कोई दुकानदार/होटल मालिक यदि बच्चों से बाल श्रम कराते हुए पाया गया तो उपरोक्त दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। बस स्टैण्ड पर बस से सफर कर रहे यात्रियों को चोरी, जहर खुरानी आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान थाना एएचटी से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उ०नि० अनिल कुमार उपाध्याय, आरक्षी प्रशांत यादव, महिला आरक्षी रचना सेजवार, महिला आरक्षी पूर्णिमा सेंगर, एसजेपीयू महिला आरक्षी स्वेतलाना मौर्य एवं साथी यूपी संस्था से प्रभारी प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


