मनियर थाने और विद्यालय पर धूम धाम के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

रिपोर्टर _जय राम जी तिवारी, मनियर तहसील बांसडीह बलिया मोबाइल नंबर _9005331690

–थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों ने दी तिरंगे को सलामी।

मनियर/बलिया ::-  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को मनियर थाना परिसर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा ध्वज फहराया। इसके बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ देश के दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।वहीं हर शिक्षण संस्थानों पर दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणादायी है।उन्होंने पुलिसकर्मियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करना भी है। सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने से जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प भी लिया। थाना परिसर में जयंती कार्यक्रम सादगी और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।