जनपदीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जनपद बांदा।

हिरा मॉडल स्कूल/हिरा इस्लामिया इंटर कॉलेज नरैनी रोड, बांदा के तत्वावधान में बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 को हार्पर क्लब, बांदा में अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा सचिव सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उन्हें संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि खेल-कूद शिक्षा का अभिन्न अंग है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने तथा अपने समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य चांद बाबू ने जिला क्रीड़ा सचिव सुरेश कुमार, मंडलीय क्रीड़ा सचिव रमेश कुमार, शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र सिंह रावत (पं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, गिरवां), शारीरिक शिक्षक विवेक सिंह (जे.पी. शर्मा इंटर कॉलेज, बबेरू), धरमपाल (आदर्श इंटर कॉलेज, बिसंडा), शारीरिक शिक्षक राजेंद्र सिंह (आदर्श इंटर कॉलेज, बिसंडा) सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने खेल भावना एवं अनुशासन के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के व्यायाम एवं खेल शिक्षक अशोक कुमार ने प्रतियोगिता में पधारे सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट