हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा
फतेहपुर ::-
थाना मलवां क्षेत्र के मलवां कस्बे में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया था खाना बनाते समय हुए तेज धमाके के बाद एक मकान भरभराकर गिर गया था मलबे में सात लोग दब गए थे , जिन्हें पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था सभी को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर भेजा गया, जहां अब तक 5 लोगो लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायलों का इलाज चल रहा है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और रेस्क्यू टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। धमाके के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना प्राप्त होने के पश्चात् कृष्णा जनपद फतेहपुर के मलवां कस्बे में गैस सिलेंडर फटने से हुई दुखद दुर्घटना में लोगों के दिवंगत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक हादसे में दिवंगत लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
हादसे में घायल हुए लोगों के प्रति भी मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ।
इस दुखद घटना के संबंध में कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश साशन ने जनपद फतेहपुर के जिलाधिकारी निधी गुप्ता वत्स से घायलों को बेहतर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा प्रभावित परिवारों को शासन-प्रशासन की ओर से यथासंभव आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु वार्ता की है।
इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की साथ ही प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद और राहत सुनिश्चित कराने के लिए भरोसा दिलाया।


