जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 18 सितंबर 2026 को थाना अतर्रा क्षेत्र के ग्राम खम्हौरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई थी जिनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस सम्बन्ध में मृतका की बहु सरोज की तहरीर पर थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में मंगलवार दिनांक 22 सितंबर 2026 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर अभियुक्त ददुआ को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि दिनांक 18 सितंबर 2026 को उसके द्वारा धान के खेत में बुजुर्ग महिला के साथ मार पीट कर नाक की कील छीनी गई थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त में ददुआ पुत्र शिवअवतार निवासी ग्राम अंश बल्लान थाना अतर्रा जनपद बांदा मौजूद रहा। संबंधित पर मु०अ०सं० 351/2026 धारा 105/309(6)/317(2) बीएनएस थाना अतर्रा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र०नि० अतर्रा राकेश कुमार तिवारी, उ०नि० सुरेन्द्र प्रताप, हे०कां० विमल मिश्रा, कां० सतीश यादव मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


