जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत डायल यूपी-112 व थाना मटौंध की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा परिजनों से नाराज होकर आत्महत्या का प्रयास करने जा रहे युवक की जान बचाई गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार थाना तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम अस्करन के रहने वाले एक व्यक्ति ने दिनांक 15 सितंबर 2026 को देर रात्रि डायल यूपी-112 पर सूचना दी कि उनका लड़का घरवालों से नाराज होकर मोटरसाइकिल लेकर घर से चला गया था फोन से बात करने पर उसने बताया कि वह आत्महत्या करने के उद्देश्य से केन नदी पुल पर खड़ा है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी भूरागढ़ अरविंद कुमार द्वारा थाना व डायल यूपी-112 की संयुक्त पुलिस टीम के साथ केन नदी बाईपास पुल पर पहुंचकर तत्परता के साथ मौके पर पहुंचकर धैर्य व संवेदनशीलता के साथ सहानुभूतिपूर्वक बातचीत कर युवक को मोटरसाइकिल के साथ सुरक्षित स्थान पर लाकर समझाया-बुझाया गया। पूछताछ में युवक द्वार बताया गया कि वह अपने घरवालो से नाराज होकर आवेश में आकर केन नदी पुल पर आत्महत्या के उदेश्य से आया था तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा युवक को सकुशल चौकी भूरागढ़ लाया गया तथा परिजनों को सूचित कर चौकी बुलाकर युवक को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा युवक को संवेदनशीलता के साथ जीवन के महत्व एवं पारिवारिक दायित्वों के संबंध में समझाते हुए भविष्य में इस प्रकार का कदम न उठाने तथा अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक रहने हेतु समझाया-बुझाया गया। साथ ही, परिजनों को भी युवक के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने, उसकी बातों को धैर्यपूर्वक सुनने तथा आपसी संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने हेतु बताया गया । साथ ही, किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा डायल-112 पर तत्काल सूचना देने की हिदायत दी गई । पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही, धैर्य एवं संवेदनशीलता से युवक के सकुशल बचाने पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए ह्रदय से धन्यवाद दिया गया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


