खागा फतेहपुर ::-राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) कानपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देश पर हाइवे पर बने अवैध कटों को बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार हाइवे पर बने अवैध कटों को बंद करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया था। इसी क्रम में खागा तहसील क्षेत्र में कनवार से लेकर भोगलपुर के समीप तक हाइवे पर कुल 33 अवैध कट चिन्हित किए गए हैं।
अवैध कटों को बंद करने का काम गुरुवार से शुरू हुआ है। आज तक कुल 5 अवैध कटों को बंद कर दिया गया है। शेष कटों को भी जल्द बंद किया जाएगा। हाइवे पर अवैध कट होने से आए दिन हादसे होते हैं। इन कटों को बंद करने से सड़क हादसों में कमी आएगी। अवैध कट बंद करने की कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से मदद की जा रही है। अवैध कट को बंद करने वाली टीम में शुभम सिंह आरपीओ राजू सिंह, विकास, अजीत सिंह, और अतुल यादव रूट मैनेजर मौजूद रहे।


