
जनपद बांदा।
विदुषी महिला कायस्थ समूह, बाँदा द्वारा गुरुवार को एक स्थानीय होटल में हरियाली तीज एवं सावन सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। सायं 5 से 8 बजे तक चले इस कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा कायस्थ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ समूह की वरिष्ठ सदस्या आशा सिन्हा एवं संरक्षिका मृदुला सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं चित्रगुप्त महाराज के माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों आशा सिन्हा, विनय प्रभा निगम, प्रभा निगम, मृदुला सिन्हा, कृष्णा श्रीवास्तव, प्रभा रतन श्रीवास्तव एवं सरस्वती देवी को चित्रगुप्त जी की तस्वीर स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। सावन एवं तीज की लोकपरंपरा पर आधारित कजरी, लोकगीत, समूहगान एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया। महिलाओं की सुमधुर गायकी एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन कौमुदी सिन्हा एवं सौम्या सक्सेना ने किया। “लकी लेडी ऑफ द डे” का खिताब शोभना श्रीवास्तव को प्रदान किया गया। कार्यक्रम की सफलता में नीता खरे, श्रद्धा निगम, सुहासिनी श्रीवास्तव, शक्ति श्रीवास्तव, साधना निगम, साधना श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, सुमिता श्रीवास्तव, शिल्पी श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, संस्कृति एवं आरती सहित सभी सहयोगी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ महिलाओं ने इस अवसर पर कायस्थ महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता एवं महिला उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। अंत में समूह की अध्यक्ष नीता खरे ने सभी अतिथियों, महिलाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सावन की सांस्कृतिक रंगत और आत्मीयता से सजा यह आयोजन सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


