विद्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

जनपद बांदा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर झारखंड पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज एवं वॉटर कैनन के प्रयोग के साथ साथ सरकार द्वारा गिरफ्तारी एवं बलप्रयोग को लेकर बताए जा रहे आंकड़े वास्तविक स्थिति से अलग हैं। विद्यार्थियों और उनके समर्थन में खड़े अभाविप कार्यकर्ताओं पर लगातार किया गया यह बलप्रयोग अत्यंत निंदनीय है और झारखंड सरकार के विद्यार्थी विरोधी एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति असंवेदनशील रवैये को उजागर करता है। अभाविप के जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने कहा कि प्रदेशभर से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने आ रहे विद्यार्थियों को रोककर आंदोलन को विफल बनाने का सुनियोजित एवं कुत्सित प्रयास था। आरोप लगाया गया कि झारखंड सरकार ने सरकारी तंत्र का उपयोग करते हुए इस आंदोलन को विफल बनाने के लिए पुरजोर प्रयास किया, जिसकी अभाविप कड़ी निंदा करती है। पुराने विधानसभा परिसर के निकट निर्धारित एकत्रीकरण स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां शुरू कर दी गई। जब गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं से भरी बसों को आगे ले जाने का प्रयास किया गया, तब विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता बस के आगे लेटकर शांतिपूर्ण तरीके से इसका विरोध करने लगे। पुलिस ने उन्हें घसीटकर हटाया और लाठीचार्ज किया। सरकार द्वारा विद्यार्थियों की आवाज को दबाने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों को विद्यार्थी समुदाय याद रखेगा। अभाविप ने मांग की है कि विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं पर हुए बलप्रयोग की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। विद्यार्थियों की आवाज को लाठीचार्ज, वॉटर केनन ओर गिरफ्तारियों के माध्यम से दबाया नहीं जा सकता। सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों को स्वीकार करना चाहिए। जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं एवं पेपर लीक के गंभीर मामलों में संबंधित परीक्षाओं को रद्द कर उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की जाए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक तकनीकी, प्रशासनिक एवं संस्थागत सुधार सुनिश्चित किए जाएं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाँदा के जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि, “जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण विद्यार्थी लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को स्वीकार करने के बजाय सरकार उन्हें दबाने के लिए बलप्रयोग कर रही है। जिन परीक्षाओं को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं, उन्हें रद्द कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार विद्यार्थियों की इस मांग को मानने के लिए तैयार नहीं है। जिसका विरोध करते हुए गुरुवार को अशोक लॉट चौराहे में झारखंड सरकार के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस मौके में युवराज सिंह, समीर सिंह , अभय साहू , आशीष, शैलेंद्र दीक्षित, उमाकांत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट