सरिता मिश्रा ने संभाला टहरौली थाने का कार्यभार

झांसी ::- टहरौली थानाध्यक्ष पद पर सरिता मिश्रा ने कार्यभार संभाल लिया है। तेज तर्रार महिला थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सरिता मिश्रा ने संक्षिप्त अनौपचारिक वार्ता में बताया कि क्षेत्र में जुआ,सट्टा अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी और ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। क्षेत्र में शासन और उच्चाधिकारियों के मार्ग निर्देशन में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौकस रहे इसके लिए धरातल पर हर आम और खास लोगों के सहयोग से शत प्रतिशत सफलता के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा हर पीड़ित व्यक्ति के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध रहकर हर कीमत पर न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।

झांसी टहरौली संवाददाता कृष्णकांत शाहू