सुल्तानपुर घोष पुलिस ने 24 घंटे में वांछित चाकूबाज आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

 

खागा फतेहपुर

जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार हसनपुर कसार निवासी महेंद्र पुत्र सत्यनारायण अग्निहोत्री (36 वर्ष) के विरुद्ध थाना सुल्तानपुर घोष में बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 109 तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोप है कि 30 जुलाई को आरोपी ने शराब के नशे में एक व्यक्ति के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की, चाकू से जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।शनिवार को थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ। पूछताछ एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में थाना सुल्तानपुर घोष में भी मुकदमा दर्ज है, जबकि दिल्ली के पहाड़गंज थाने में दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में भी मामला दर्ज होने का उल्लेख पुलिस ने किया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक जए प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक राहुल चौहान, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार तथा कांस्टेबल मुकेश कुमार राय शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट