–सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन
नदीगांव निवासी 22 वर्षीय विवाहित युवती खुशबू पत्नी आरिफ पुत्र भूरे निवासी डकोर पुत्री इशाख खान(लउ ) शीशगर मुहल्ला नदीगांव ने करीब चार बजें के लगभग कमरे में लगे पंखे में साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त की !मिली जानकारी के अनुसार घर वालों ने सूचना दी जिसके बाद सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद नदीगांव प्रभारी राजकुमार चौधरी, दरोगा सुनील सैनी, पुलिस फ़ोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और बारीकी से जाँच पड़ताल कर निरीक्षण किया! फॉरेंसिक टीम ने भी मौके घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए!थाना प्रभारी ने कहा कि आत्महत्या का पता नहीं चल पा रहा!पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि आत्महत्या किस वजह से की!कानूनी विधिक कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिया भेजा गया!प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती की शादी हुए अभी 4 महीने हुए थे!


